World
विलुप्ति के खतरे से उबरे दुर्लभ कैरिबियाई सांप, 51 से बढ़कर 1100 से अधिक हुई आबादी
डिजिटल डेस्क, सेंट जॉन्स। कैरिबियाई क्षेत्र में संरक्षण प्रयासों की एक दुर्लभ सफलता की कहानी सामने आई है। साल 1995 में विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे और महज 51 की संख्या में सिमटे दुर्लभ 'एंटीगुअन रेसर सांपों की आबादी 20
लेखक Digital Desk88K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सेंट जॉन्स। कैरिबियाई क्षेत्र में संरक्षण प्रयासों की एक दुर्लभ सफलता की कहानी सामने आई है। साल 1995 में विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे और महज 51 की संख्या में सिमटे दुर्लभ 'एंटीगुअन रेसर सांपों की आबादी 2016 तक बढ़कर 1,100 से अधिक हो गई है।
रिसर्चगेट' पर प्रकाशित शोध के अनुसार, चूहों और नेवलों जैसे आक्रामक जीवों को हटाकर चलाए गए 10-वर्षीय सफल पुनरुद्धार और स्थानांतरण कार्यक्रम के बदौलत यह प्रजाति अब चार द्वीपों पर तेजी से फल-फूल रही है।


