रॉयटर्स, दुबई। अरब देशों की ईरान के साथ सोमवार को ओमान में होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। इस बैठक में अमेरिका-ईरान युद्ध और हूती लड़ाकों की आक्रामकता पर बात होनी थी।
इस बीच यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के सीमा के नजदीक स्थित हामिस मुशैत वायुसेना अड्डे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में लड़ाकू विमानों के हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद के गोदामों को निशाना बनाया गया है।

हूती के हमले में क्षतिग्रस्त हुई ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन से जल्द आपूर्ति शुरू होने की संभावना नहीं है। इसके चलते अमेरिका और विश्व बाजार के तेल मूल्य में तेज उछाल देखा गया है। इससे अमेरिका और अन्य देशों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।