डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। 2 अप्रैल को अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे बड़े सर्च एंड रेस्क्यू अभियानों में से एक को अंजाम दिया। यह अभियान तब शुरू किया गया, जब ईरान की एक कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल ने अमेरिका के F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस हमले के कारण विमान में सवार दो अमेरिकी अधिकारियों को दुश्मन की जमीन पर इजेक्ट करना पड़ा।
जहां पायलट को कुछ ही घंटों के भीतर सुरक्षित बचा लिया गया, वहीं उनका ब्रावो लगभग 50 घंटों तक दुश्मन की सीमा के अंदर फंसा रहा। घायल अवस्था में ईरान की एक दुर्गम पहाड़ी दरार में छिपा रहा, जिसके बाद उसे वहां से सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका।