डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने मछली जैसा दिखने वाला एक अंडरवाटर रोबोट बनाया है जो पानी के अंदर अपने आप तैर सकता है। यह देश के बायोमिमेटक रोबोटिक सिस्टम के बढ़ते विकास को दिखाता है, जिनका इस्तेमाल पानी के नीचे निगरानी और टोल लेने में किया जा सकता है।
चीनी समाचार आउटलेट, जिमु न्यूज के अनुसार, बोयागोंगदाओ मरीन टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा विकसित BG-5 गोल्डन ड्रैगन फिश का प्रदर्शन बीजिंग के शौगांग पार्क में 2026 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले में किया गया। यह रोबोट 'गोल्डन एरोवाना' मछली जैसा दिखता है और असली मछली की तरह तैरने के लिए कई जोड़ों वाली पूछ का इस्तेमाल करता है।