World
अमेरिका में 93 मिलियन डॉलर की मेडिकेयर धोखाधड़ी, भारतीय मूल का आरोपी भगोड़ा घोषित
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेनेटिक टेस्ट के लिए झूठे क्लेम करके मेडिकेयर हेल्थकेयर स्कीम से 93 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को भगोड़ा घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मान
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेनेटिक टेस्ट के लिए झूठे क्लेम करके मेडिकेयर हेल्थकेयर स्कीम से 93 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को भगोड़ा घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, माना जा रहा है कि मोहम्मद भारत के हैदराबाद में है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि खदीर खान मोहम्मद ने अगस्त 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच डॉक्टरों की निजी पहचान की जानकारी का इस्तेमाल उनकी जानकारी या सहमति के बिना क्लेम सबमिट किए या अन्य लोगों से करवाए। उन लाभार्थियों के लिए जेनेटिक टेस्ट के क्लेम सबमिट किए, जिनका उन डॉक्टरों के साथ इलाज का कोई संबंध नहीं था।


