World
हूती ड्रोन हमले के बाद सऊदी पर संकट के बादल, बंद रही पाइपलाइन तो जल्द खत्म हो सकता है तेल स्टॉक
डिजिटल डेस्क, रियाद। अगर सऊदी अरब ड्रोन हमलों से प्रभावित एक बड़ी पाइपलाइन को फिर से शुरू नहीं कर पाता है, तो एक्सपोर्ट के लिए उसका तेल स्टॉक कुछ ही दिनों में खत्म हो सकता है। सऊदी तेल खरीदारों और व्यापारियों का कहना है
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। अगर सऊदी अरब ड्रोन हमलों से प्रभावित एक बड़ी पाइपलाइन को फिर से शुरू नहीं कर पाता है, तो एक्सपोर्ट के लिए उसका तेल स्टॉक कुछ ही दिनों में खत्म हो सकता है। सऊदी तेल खरीदारों और व्यापारियों का कहना है कि इस नुकसान से ग्लोबल तेल सप्लाई का 4% हिस्सा बाजार से हट सकता है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सऊदी शिपमेंट की जानकारी रखने वाले तीन इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि किंगडम के पास रेड सी पोर्ट यानबू पर केवल पांच से सात दिनों तक एक्सपोर्ट जारी रखने के लिए पर्याप्त कच्चा तेल है। अगर पाइपलाइन बंद रहती है तो स्टॉक आखिरकार खत्म हो सकता है।


