डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। हाल ही में जारी एक वीडियों में सऊदी नागरिक उमर अल-बयौमी को अल-कायदा के भविष्य के नेता अनवर अल-अवलाकी को गले लगाते और उसके साथ पेंटबॉल एक्सरसाइज में हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है। BBC की एक जांच के मुताबिक, FBI ने 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद बयौमी की जांच की थी।
BBC पैनोरमा और रेडियो 4 को मिले ये फुटेज उन सबूतों का हिस्सा थे जो जांचकर्ताओं ने हमलों के बाद इकट्ठा किए थे, लेकिन इन्हें पहले कभी सार्वजनिक नहीं किया गया था।