World
'9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत', CIA की खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की तरफ से जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने वैश्विक सुरक्षा के इतिहास की एक खौफनाक परत उधेड़ दी है।
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की तरफ से जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने वैश्विक सुरक्षा के इतिहास की एक खौफनाक परत उधेड़ दी है।
कुल मिलाकर यह खुलासा महज अमेरिका केंद्रित नहीं। इस बात को ऐसे समझिए कि CIA की तरफ से जारी दस्तावेज में अब इस बात को खुलासा हुआ है कि अमेरिका से पहले ओसामा बिन लादेन का नापाक साया भारत पर भी मंडरा रहा था। दस्तावेज में दावा किया गया है कि लादेन भारत पर भी हमला करने की साजिश रच रहा था।


