डिजिटल डेस्क, तेहरान। होर्मुज और खाड़ी क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हुए हालिया हमलों के बाद वैश्विक आपूर्ति बाधित होने की संकट गहरा गई है। इसके चलते सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया, जहां ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3% की बढ़त के साथ 107.74 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड फ्यूचर्स 2.88% मजबूत होकर 102.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
सऊदी अरब की सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के दक्षिणी जाजान प्रांत पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया है, जिसमें घरों और एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा है। हूतियों ने एक पड़ोसी प्रांत में सऊदी सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया था।