World
भारत के साथ संबंधों को 'रीसेट' करना चाहता है बांग्लादेश, शेख हसीना के दौर को बताया 'असहज'
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को पूरी तरह से 'रीसेट' करने और आपसी हितों पर आधारित एक नए अध्याय की शुरुआत करने की इच्छा जताई है।
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को पूरी तरह से 'रीसेट' करने और आपसी हितों पर आधारित एक नए अध्याय की शुरुआत करने की इच्छा जताई है।
बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने एक बयान में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासनकाल के दौरान दोनों देशों के बीच रहे संबंधों को 'असहज' करार दिया।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को भारत के प्रति अत्यधिक मोह से बाहर निकलकर, इसे किसी अन्य सामान्य देश की तरह संतुलित नजरिये से देखना चाहिए।


