World
ट्रंप के एक बयान से क्यों आई ब्रिटेन-आयरलैंड के रिश्तों में खटास, कहा- यह होकर रहेगा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया में राष्ट्रपतियों के दौरे होते हैं, राजनायिक यात्राएं होती हैं और फिर डोनल्ड ट्रंप के दौरे होते हैं....जहां मेजबान देश अक्सर उनके माइक छिपाना चाहते हैं, अपने संविधानिक दस्तावेजों को ताले मे
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए
-1789276352402.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया में राष्ट्रपतियों के दौरे होते हैं, राजनायिक यात्राएं होती हैं और फिर डोनल्ड ट्रंप के दौरे होते हैं....जहां मेजबान देश अक्सर उनके माइक छिपाना चाहते हैं, अपने संविधानिक दस्तावेजों को ताले में बंद करना चाहते हैं। चुपचाप यह जांचते हैं कि राष्ट्रपति को सही नक्शा मिला है या नहीं और उन्हें कोई आकर्षक रियल एस्टेट दिखाने की कोशिश करते हैं।
शनिवार को आयरलैंड को भी कुछ ऐसा ही 'ट्रंप ट्रीटमेंट' मिला, जहां उन्होंने अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज में वहां के लोगों से कह दिया कि तुम लोग मेरे साथ कारोबार करने वाले सबसे शातिर लोगों में से हो...लेकिन जब तुम अच्छे बनना चाहो, तो तुमसे अच्छा कोई नहीं है।


