World
कैलिफोर्निया: सनकी आशिक ने भारतीय मूल की महिला को सरेआम गोलियों से भूना, बाद में खुद को भी मार डाला
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान क
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था और उसके खिलाफ रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर भी लिया जा चुका था।
पूरे मामले को ऐसे समझिए कि शालीनी ठाकुर नाम की 38 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सैक्रामेंटो के आर्डन-आर्केड इलाके में एक रेस्तरां के बाहर थीं। तभी 22 साल का एक युवक, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, वहां पहुंचा और उसने शालीनी पर गोलियां चला दीं।


