डिजिटल डेस्क, बीजिंग। ग्वांगझू-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान छह साल बाद फिर शुरू होने वाली है। चीनी विमानन कंपनी चाइना सदर्न एयरलाइन ने शनिवार को घोषणा की कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर नियमित यात्री सेवाएं फिर शुरू करेगी।
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत में हैं। एयरलाइन ने कहा कि ग्वांगझू-दिल्ली विमान सेवा फिर से शुरू होने के साथ, वह दक्षिण एशिया में आठ राउंड-ट्रिप रूट पर हर सप्ताह 100 से ज्यादा उड़ानें संचालित करेगी।