रॉयटर्स, डबलिन। आयरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अचानक से एक नई बहस छेड़ दी है।
डबलिन में आयरिश प्रधानमंत्री माइकेल मार्टिन के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह ब्रिटिश शासित उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड का एकीकरण देखना पसंद करेंगे। उनके इस बेबाक बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।