World
नेपाल बाढ़: कैलास यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्री और तीन स्वयंसेवक अभी भी लापता, तलाश जारी
एएनआई, काठमांडू। ईशा फाउंडेशन ने कहा है कि कैलास यात्रा पर गए 77 तीर्थयात्री और तीन स्वयंसेवक नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ के बाद से अभी भी लापता हैं। प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी के लिए ईशा फाउंडेशन चीन, भारत और न
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

एएनआई, काठमांडू। ईशा फाउंडेशन ने कहा है कि कैलास यात्रा पर गए 77 तीर्थयात्री और तीन स्वयंसेवक नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ के बाद से अभी भी लापता हैं। प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी के लिए ईशा फाउंडेशन चीन, भारत और नेपाल के अधिकारियों तथा 19 देशों के दूतावासों के लगातार संपर्क में है।
पहचान से जुड़ी जानकारी, तस्वीरें अधिकारियों और खोज-बचाव टीमों के साथ साझा की गई हैं। दूतावासों और अधिकारियों से मिली जानकारी प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। इस बीच प्रेट्र के अनुसार नेपाल में आई बाढ़ के दो सप्ताह से अधिक समय बाद भी शनिवार को तलाशी अभियान जारी रहा।


