डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों के बीच व्यापक सहयोग बढ़ाने के लिए बीजिंग के प्रस्तावों को प्रस्तुत करेंगे।
चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में ब्रिक्स को महत्वपूर्ण मंच करार दिया है। अपने संपादकीय में चीनी मुखपत्र ने लिखा कि ब्रिक्स समूह की मुख्य ताकत खुलेपन, परस्पर सहयोग और निष्पक्षता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से आती है।