World
बांग्लादेश में हिंदू पत्रकार पुलक चटर्जी की संदिग्ध हालात में मौत, आवामी लीग ने बताई सुनियोजित हत्या
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के बारिसाल जिले में दैनिक 'समाकाल' के पूर्व ब्यूरो प्रमुख और वरिष्ठ हिंदू पत्रकार 57 वर्षीय पुलक चटर्जी का शव उनके ही समाचार कक्ष में फंदे से लटका मिलने से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। इस
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के बारिसाल जिले में दैनिक 'समाकाल' के पूर्व ब्यूरो प्रमुख और वरिष्ठ हिंदू पत्रकार 57 वर्षीय पुलक चटर्जी का शव उनके ही समाचार कक्ष में फंदे से लटका मिलने से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। इस दुखद और हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों और पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी, लेकिन इस घटना ने कई अनसुलझे और दर्दनाक पहलू छोड़ दिए हैं। घटना के सामने आने के बाद अवामी लीग ने इसे हत्या करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।


