डिजिटल डेस्क, डलास। अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। ऐसे में डलास में आयोजित रिपब्लिकन पार्टी के एक बड़े सम्मेलन के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। वेंस ने खुले तौर पर दावा किया है कि वे ही राष्ट्रपति ट्रंप के असली उत्तराधिकारी हैं।
सम्मेलन के दौरान वेंस के भाषण पर पूरा हॉल तालियों और 'जेडी-जेडी' के नारों से गूंज उठा। अपने आक्रामक भाषण में वेंस ने विपक्षी डेमोक्रेट्स पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'सिरफिरा' करार दिया। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप (जिन्हें उन्होंने 'बॉस' कहा) की नीतियों को आगे बढ़ाने और उन्हें पूरी तरह लागू करने में पूरी तरह सक्षम हैं।