डिजिटल डेस्क, बीजिंग। ब्रिक्स समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने छह साल बाद ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने का एलान किया है। 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी।
एयरलाइन ने कहा कि इस बहाली के बाद दक्षिण एशिया में आठ राउंड-ट्रिप मार्गों पर इसका कुल संचालन प्रति सप्ताह 100 से अधिक उड़ानों तक पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि गुआंगजौ-नई दिल्ली हवाई सेवा पिछले छह वर्षों से निलंबित थी।