डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंकी संगठन अल-कायदा के आधिकारिक मीडिया विंग 'अस-सहाब' ने 9/11 के हमलों की 25वीं बरसी पर एक नया और चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है। करीब 50 मिनट लंबे इस प्रोपेगेंडा वीडियो का शीर्षक 'ए क्वार्टर सेंचुरी ऑफ द 11 सितंबर रेड्स' है।
इस वीडियो की सबसे बड़ी चर्चा का विषय यह है कि इसमें ओसामा बिन लादेन के बेटे और उसके उत्तराधिकारी माने जाने वाले हमजा बिन लादेन का अब तक का पहला वीडियो फुटेज दिखाया गया है, जबकि अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा साल 2019 के आसपास ही अफगान-पाकिस्तान सीमा पर एक अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में मारा जा चुका था।