World
सऊदी अरब के लिए बड़ा झटका, पेरिम द्वीप पर हूती का कब्जा; अरामको की पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त
रॉयटर, अदन। यमन में बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के नजदीक के पेरिम द्वीप पर ईरान समर्थित हूती लड़ाकों का कब्जा हो गया है। अब हूती लड़ाके चंद नॉटिकल मील की दूरी पर स्थित विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल बाब-अल-म
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

रॉयटर, अदन। यमन में बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के नजदीक के पेरिम द्वीप पर ईरान समर्थित हूती लड़ाकों का कब्जा हो गया है। अब हूती लड़ाके चंद नॉटिकल मील की दूरी पर स्थित विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल बाब-अल-मंदेब के आवागमन को कभी भी बाधित करने की स्थिति में आ गए हैं।
पेरिम द्वीप पर हूती का कब्जा सऊदी अरब के लिए बड़ा झटका है जबकि ईरान ने इसके लिए हूती की तारीफ की है। लाल सागर से गुजरने पर लगी रोक के चलते विश्व के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब की आपूर्ति घटकर बीते 30 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर आ गई है।


