पीटीआई, वाशिंगटन। टेक्सास की एक अदालत ने भारतवंशी को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। उसने कारोबारियों से फीस लेकर टैक्स बचाने में मदद की और दो करोड़ 70 लाख डॉलर से ज़्यादा की आय सरकार से छिपाने में मदद करने वाली स्कीम चलाई।
कोर्ट के दस्तावेज के अनुसार, टेक्सास के निवासी आनंद शुक्ला ने देशभर के कारोबारियों को टैक्स बचाने का फर्जी तरीका (टैक्स शेल्टर) प्रमोट करने की कोशिशों से जुड़े मामले में अमेरिका के साथ धोखाधड़ी की साजिश रचने का जुर्म स्वीकार कर लिया।