World
अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार; भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान तनाव के बढ़ने की आशंकाओं के चलते कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को सात प्रतिशत तक उछलकर 107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गईं। इस साल 21 मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड का भाव इस स्
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान तनाव के बढ़ने की आशंकाओं के चलते कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को सात प्रतिशत तक उछलकर 107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गईं। इस साल 21 मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड का भाव इस स्तर पर पहुंचा है।
रॉयटर के अनुसार, अगस्त की शुरुआत के मुकाबले कच्चे तेल की कीमत 30 प्रतिशत तक चढ़ चुकी है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के लिए चिंता की बात है।


