World
हूती को धमकी देने वाले पाकिस्तान की एक ही दिन में हवा खिसकी, सऊदी के साथ मक्का समझौते पर बदले सुर
रॉयटर, इस्लामाबाद। मक्का समझौते को सक्रिय कर हूती को सबक सिखाने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के एक ही दिन में सुर बदल गए।
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

रॉयटर, इस्लामाबाद। मक्का समझौते को सक्रिय कर हूती को सबक सिखाने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के एक ही दिन में सुर बदल गए।
तुर्किये से वार्ता के बाद पाकिस्तान ने कहा है कि सऊदी अरब पर हूती के हमले का कोई सैन्य जवाब नहीं दिया जाएगा। ईरान को हूती को समझाने की नसीहत देने वाले पाकिस्तान के स्वर भी नरम पड़ गए।
गुरुवार को पाकिस्तान ने हूती और सऊदी अरब की लड़ाई पर कोई कड़ा बयान नहीं दिया। मक्का समझौते को सक्रिय करने के पाकिस्तान के बयान पर गुरुवार को इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि पाकिस्तान अभी कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा लेकिन जब समय आएगा तब कार्रवाई करेगा।


