World
स्विट्जरलैंड में भीषण पर्यटक बस दुर्घटना, कई लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के पूर्वी कैंटन ग्राउबुंडेन में गुरुवार को एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के पूर्वी कैंटन ग्राउबुंडेन में गुरुवार को एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुश गांव के पास हुई। स्विस ब्रॉडकास्टर एसआरएफ के मुताबिक, यह हादसा सुश और जेर्नेज गांव के बीच सड़क पर हुआ।
डच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में नीदरलैंड के पर्यटक सवार थे। डच टूर ऑपरेटर ओएडी के ग्राहक इस बस में थे। डच अखबार डी टेलीग्राफ के अनुसार बस में 48 लोग सवार थे, हालांकि पुलिस ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है।


