डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर 12 से 13 सितंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस बात का एलान चीन ने गुरुवार को किया। चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं।
बता दें कि पिछले 7 सालों में शी चिनफिंग का यह पहला भारत दौरा होगा। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक शनिवार शाम को तय की गई है।