डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) की तरफ से जारी किए गए पोस्टर ने सिख समुदाय की भावनाओं को बुरी तरह आहत किया है। भारतीय-अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले इस पोस्टर में परिणाम भुगतने जैसी चेतावनी दी गई थी। हालांकि बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई।
मिशिगन के डेमोक्रेट रंजीत सिंह पुरी ने DHS के पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए बुधवार को कहा कि यह पोस्ट उनके लिए निजी तौर पर मायने रखती है।