World
कोट उतारा और उठा लिया 100 किलो वजन, आर्मी जवानों के सामने 20 बार बेंच प्रेस; मंगोलिया के राष्ट्रपति का वीडियो वायरल
डिजिटल डेस्क, उलानबाटर। मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मिलिट्री यूनिट के दौरे के दौरान 100 किलो का बेंच प्रेस करते हुए दिख रहे हैं।
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, उलानबाटर। मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मिलिट्री यूनिट के दौरे के दौरान 100 किलो का बेंच प्रेस करते हुए दिख रहे हैं।
मंगोलिया के राष्ट्रपति खुद आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। उन्होंने सैनिकों के सामने 20 बार 100 किलो वजन उठाया। राजनीति में आने से पहले उन्होंने मंगोलियन पीपल्स आर्मी में सेवा की थी।


