डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को एक मरीन की डूबने से हुई मौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया गया।
मार्शल लॉ लगाने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। यह मामला उनमें से एक था, जिसमें उन्हें राहत मिली है।
पूर्व राष्ट्रपति के मामले पर फैसला
आरोपपत्र में कहा गया था कि यून ने जानबूझकर पूर्व रक्षा मंत्री ली जोंग-सप को ऑस्ट्रेलिया में अपना राजदूत नियुक्त किया था, ताकि वे देश छोड़कर जा सकें और कार्पोरल चे सु-गुन की मौत की आपराधिक जांच से बच सकें।