डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नापाक मंसूबे एक बार फिर तब सामने आए, जब पाकिस्तान से उत्तराखंड में स्थित पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आ रहे 90 से अधिक पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को रोक लिया गया।
वीजा होने के बाद भी आव्रजन अधिकारियों ने इन श्रद्धालुओं को भारत आने वाली उड़ान में सवार तक नहीं होने दिया गया। यह पूरी घटना फैसलाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई।