डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सेना का प्रभाव केवल देश की सुरक्षा तक सीमित नहीं रही है, बल्कि अब पाकिस्तानी आर्मी सरकारी संपत्तियों, रियल एस्टेट और कानूनी व्यवस्था पर पूरी तरह से हावी हो चुकी है।
लग्जरी सेलिंग क्लबों से लेकर असैधानिक कब्जे वाली जमीनों तक, पाकिस्तानी सेना देश के अहम संसाधनों पर अपने अधिकार को लगातार मजबूत कर रही है।
दरअसल, हाल ही में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के 2022 के उस फैसले को चुपचाप पलट दिया गया, जिसमें पाकिस्तान नेवी के 300 एकड़ के आलीशान रियल एस्टेट प्रोजेक्ट और कथित तौर पर सरकारी जमीन पर बने लग्जरी नेवल सेलिंग क्लब को अवैध घोषित किया गया था।