World
उत्तर कोरिया में बदलेगी परंपरा... बेटे को दरकिनार कर बेटी को क्यों आगे बढ़ा रहे किम जोंग उन?
डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलीजेंस सर्विस (NIS) अंदाजा लगा रही है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन किन कारणों से अपनी बेटी को उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। किम ऐसा तब कर
लेखक Digital Desk90K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलीजेंस सर्विस (NIS) अंदाजा लगा रही है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन किन कारणों से अपनी बेटी को उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। किम ऐसा तब कर रहे हैं जबकि उनके एक बेटा भी है। विदित हो कि स्थापना काल से ही दोनों देशों के बीच शत्रुता वाली स्थिति है।
गुरुवार को एनआइएस ने बयान जारी कर कहा, किम जोंग का एक बेटा भी है लेकिन वह उसे उत्तराधिकारी बनाने के लिए आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। जबकि किम जोंग उन अपने पिता किम जोंग इल की मृत्यु के बाद 2011 में उत्तराधिकारी के रूप में देश के शासक बने थे।


