डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में हिंदू अधिकार नेता चिन्मय कृष्ण दास दो साल बाद केवल पांच घंटे के लिए जेल से बाहर आए। चिन्मय को उनकी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरुवार को केवल पांच घंटे की पैरोल मिली। नवंबर 2024 में राजद्रोह और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में चिन्मय को गिरफ्तार किया गया था।
'द डेली स्टार' अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, चट्टोग्राम जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम मिया ने गुरुवार दोपहर चिन्मय के भाई की अर्जी के बाद उन्हें पांच घंटे के लिए पैरोल पर जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया। चिन्मय की मां संध्या रानी धर का हथाजारी के अस्पताल में इलाज चल रहा था और गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।