डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर नई बहस छिड़ गई है। इसने अस्थायी वीजा धारकों के अमेरिका में जन्मे बच्चों के नागरिकता अधिकार को फिर से केंद्र में ला दिया है। रिपब्लिकन सांसदों ने इस अधिकार पर प्रतिबंध का समर्थन किया है तो डेमोक्रेट सांसदों का कहना है कि 14वां संशोधन जन्म के समय से नागरिकता की गारंटी देता है।
रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों के बीच यह बहस संसद की न्यायिक मामलों की उपसमिति की जन्मजात नागरिकता के मुद्दे पर एक बैठक के दौरान हुई।