रॉयटर, अदन। ईरान समर्थित हूती लड़ाके बंदरगाह शहर मोचा पर कब्जे के बाद लाल सागर के हानिश द्वीप समूह तक पहुंच गए हैं। इसके बाद बाब-अल-मंदेब से होकर जाने वाले अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
होर्मुज स्ट्रेट की तरह बाब-अल-मंदेब भी विश्व के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जल मार्गों में शामिल है। ईरान ने अमेरिका से लड़ाई बढ़ने की स्थिति में बाब-अल-मंदेब को भी बंद करने की चेतावनी दे चुका है।