एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न केवल कुछ प्रमुख भौगोलिक स्थलों बल्कि अपने देश के एक राज्य तक का नाम बदलने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का नाम 'ट्रंप स्ट्रेट' रखा जा सकता है।
ट्रंप ने लेक ओंटारियो और न्यू मेक्सिको के नाम भी बदलने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी इन जगहों के नामों को बदलने को लेकर अपना इरादा जाहिर कर चुके हैं।