World
चीनी बंदरगाह पर खड़े विदेशी कार्गो शिप में भीषण आग, 20 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत स्थित किंगदाओ बेहाई शिपयार्ड में रखरखाव के लिए खड़े एक विदेशी ध्वज वाले मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों के मौत और भारी जानमाल के नुकसान
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत स्थित किंगदाओ बेहाई शिपयार्ड में रखरखाव के लिए खड़े एक विदेशी ध्वज वाले मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों के मौत और भारी जानमाल के नुकसान की खबर है।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, और पीएम ली कियांग ने लापता लोगों के लिए तत्काल खोज-बचाव अभियान चलाने, घायलों के इलाज और घटना के दोषियों को सख्ती से जवाबदेह ठहराने के निर्देश जारी किए हैं।


