डिजिटल डेस्क, ढाका। भारत में 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान शामिल नहीं होंगे। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि उनके पीएम तारिक रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया है कि भारत की ओर से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को कोई व्यक्तिगत निमंत्रण नहीं भेजा गया था, बल्कि यह निमंत्रण 'बिम्सटेक' (BIMSNETC) के अध्यक्ष के रूप में आया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश इस समिट में अपना एक प्रतिनिधि भेजेगा, लेकिन उन्होंने तारिक रहमान की भागीदारी से इनकार कर दिया।