World
भारत के परमाणु हथियारों के जखीरे में 190 वॉरहेड, रिपोर्ट में खुलासा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारत के परमाणु हथियारों के जखीरे में अनुमानित 190 वॉरहेड हैं, जिनमें बन रही नई मिसाइलों के लिए 30 अतिरिक्त वॉरहेड भी शामिल हैं। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है।
लेखक Digital Desk80K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारत के परमाणु हथियारों के जखीरे में अनुमानित 190 वॉरहेड हैं, जिनमें बन रही नई मिसाइलों के लिए 30 अतिरिक्त वॉरहेड भी शामिल हैं। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है।
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) ने ये अनुमान ओपन सोर्स, सरकारी डेटा और कमर्शियल सैटेलाइट इमेज के विश्लेषण से लगाए हैं। एफएएस न्यूक्लियर इन्फॉर्मेशन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हैंस क्रिस्टेंसन के लेख इंडियाज न्यूक्लियर वेपन्स 2026 के अनुसार, "परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम डिलीवरी फोर्स के स्ट्रक्चर और रणनीति के बारे में उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के आधार पर हमारा अनुमान है कि भारत ने लगभग 190 परमाणु वॉरहेड बनाए होंगे।"


