डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप बुधवार, 9 सितंबर को कतर से मिले एयरफोर्स वन प्लेन से टेक्सास गए, लेकिन ट्रंप के जाने से पहले, विमान की इमरजेंसी स्लाइड गलती से खुल गई, जिसे बाद में हटा दिया गया।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मिलिट्री के लोगों से गलती से इमरजेंसी स्लाइड खुल गई थी।