डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन मिडटर्म कन्वेंशन की शुरुआती रात को एक अनोखा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर नवंबर के बाद कांग्रेस के दोनों सदनों पर उनकी पार्टी का कब्जा बना रहता है तो वे हर अमिरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर देंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि वे ऐसा मानकर चलें कि वे खुद चुनाव लड़ रहे हैं।
डलास में हुए सम्मेलन में उन्होंने कहा, "अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो आप भी हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे। इसे ट्रंप डिविडेंड कहा जाएगा।" यह बात उन्होंने ऐसे समय में कही जब पार्टी चुनावों में डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है।