World
पाकिस्तान की ईरान को गीदड़ भभकी, बोला- हूती विद्रोहियों को सऊदी अरब पर हमला करने से रोकें
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर बढ़ते हमलों के बाद पाकिस्तान ने ईरान को सख्त संदेश दिया है कि वह अपने सहयोगी हूतियों पर नियंत्रण करे। सऊदी अरब ने भी जवाबी कार्रवाई में यमन पर कई हवाई
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर बढ़ते हमलों के बाद पाकिस्तान ने ईरान को सख्त संदेश दिया है कि वह अपने सहयोगी हूतियों पर नियंत्रण करे। सऊदी अरब ने भी जवाबी कार्रवाई में यमन पर कई हवाई हमले किए हैं।
मंगलवार को हूतियों ने सऊदी अरब के खमीस मुशैत एयरबेस और आसपास के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया, जिसमें 73 लोग घायल हुए। यह फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बाद सऊदी पर सबसे बड़े हमलों में से एक है।


