एएफपी, मनीला। फिलीपींस के पलावन प्रांत के पास एक फेरी में बुधवार शाम भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग अभी भी लापता हैं। यह हादसा पलावन प्रांत में प्रमुख पर्यटन स्थल के पास हुआ।
फिलीपींस के खूबसूरत पलावन प्रांत में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल एल निडो और पुएर्टो प्रिंसेसा सबटेरियन रिवर हैं।
कोस्ट गार्ड के अनुसार, एम/वी जून एस्टर नामक फेरी में आग बुधवार शाम तट से करीब 2.2 किलोमीटर दूर लगी। पांच शवों को किनारे पर लाया जा चुका है। कोस्ट गार्ड द्वारा जारी वीडियो में जहाज पूरी तरह आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है।