डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष में अब एक नया मोड़ सामने आया है। ईरान के नतांज न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स के पास 'पिकएक्स माउंटेन' नाम का एक अंडरग्राउंड ठिकाना इन दिनों चर्चा के केंद्र में है।
एक ग्रेनाइट पहाड़ के अंदर बनी इस गुप्त न्यूक्लियर साइट पर कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से चल रहा है। सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) की सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से खुलासा हुआ है कि इस साल यहां निर्माण गतिविधियों में भारी तेजी आई है।