डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के नेगोंबो की जेल में जुलाई में कैदियों के बीच हुई हिंसा में मारे गए भारतीय नागरिक को पुलिस की सुरक्षा में दफनाया गया। सीआईडी ने मंगलवार को नेगोंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि 73 साल के कैदी को दो सितंबर को कोर्ट के आदेश के मुताबिक और सरकारी खर्च पर दफनाया गया।
विभाग ने बताया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी दफनाने की प्रक्रिया में शामिल हुए।