डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में दिसानायके ने भारत को आश्वस्त किया है कि श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल कभी भी भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय कोलंबो यात्रा के दौरान दोनों देशो्ं ने अपने समुद्री और सामिरक संबंधों को गहरा करने के लिए तीन महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए।