World
मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ी लड़ाई: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 5 तेल टैंकर, अब तेहरान ने दिया अल्टीमेटम
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को फारस की खाड़ी में खारग द्वीप के पास पांच ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया। दो अमेरिकी अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि ये टैंकर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआ
लेखक Digital Desk26K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को फारस की खाड़ी में खारग द्वीप के पास पांच ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया। दो अमेरिकी अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि ये टैंकर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े थे। यह हमला अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले के प्रयास के जवाब में किया गया।
ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का हिस्सा हैं। अमेरिका होर्मुज के आसपास सैन्य और आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी बल व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं और ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी लगाए हुए हैं।


