डिजिटल डेस्क, रियाद। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 8 सितंबर को कहा कि उन्होंने आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किंग खालिद एयर बेस और आभा व जिजान में स्थित अरामको के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।
हूती मीडिया आउटलेट 'अंसारुल्लाह' ने टेलीग्राम पर कहा, 'यमनी ड्रोन और मिसाइलों ने सऊदी दुश्मन पर जोरदार हमले किए।' अंसारुल्लाह की एक और पोस्ट में एयरपोर्ट, मिलिट्री बेस और तेल ठिकानों को हमलों का निशाना बताया गया।