World
लैब से निकलकर युद्ध के मैदान में उतरेंगे 'ह्यूमनॉइड रोबोट', चीनी सेना का मिशन किलर तैयार
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट्स (ह्यूमनॉइड्स) को युद्ध के मैदान में उतारने की बड़ी तैयारी कर रही है।
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट्स (ह्यूमनॉइड्स) को युद्ध के मैदान में उतारने की बड़ी तैयारी कर रही है।
हाल ही में चीन में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स के बाद, चीनी सेना के आधिकारिक समाचार पत्र PLA डेली ने वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स से कहा है कि वे रोबोटिक लड़ाकों के लिए अत्याधुनिक तकनीकों के विकास में तेजी लाएं।


