एपी, जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और आस-पास के इलाकों में आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार को फिर से शुरू हो गईं। ज्वालामुखी फटने से निकली राख के कारण दो दिनों तक एयरपोर्ट बंद रखने पड़े थे, जिससे लगभग 3,000 उड़ानें रुक गई थीं।
परिवहन मंत्री डुडी पुरवागांधी ने बताया कि जकार्ता और तीन अन्य क्षेत्रीय एयरपोर्ट की सेवा करने वाले सोएकार्नो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हलिम परदानाकुसुमा एयरपोर्ट आधी रात के ठीक बाद फिर से खुल गए।